कलश यात्रा के साथ विराट हिंदू सम्मेलन का हुआ ज्योतिर्मठ आयोजन

खबर शेयर करें

चमोली 
कलश यात्रा के साथ विराट हिंदू सम्मेलन का हुआ ज्योतिर्मठ आयोजन


आदि जगतगुरु शंकराचार्य की तपस्थली और सीमांत जनपद चमोली के अंतिम नगर ज्योतिर्मठ में विराट हिंदू सम्मेलन के आयोजन अवसर पर तपोवन टैक्सी स्टैंड से मुख्य बाजार होते हुए सम्मेलन स्थल चमोली टैक्सी स्टैंड तक भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ो की संख्या में नगर के मातृशक्ति द्वारा मंगल गान व श्री राम के भजन के साथ प्रतिभाग़ किया गया।
संगठित हिंदू समर्थ हिंदू के थीम के साथ आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में मुख्य वक्ता मनोज जी विभाग प्रचारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ चमोली द्वारा अपने संशोधन में पंच परिवर्तन के विषय सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, स्व का बोध, पर्यावरण एवं नागरिक कर्तव्य पर अपना वक्तव्य रखा । अतिथि श्री भुवन चंद्र उनियाल पूर्व धर्म अधिकारी श्री बद्रीनाथ धाम द्वारा गौरवशाली हिंदू संस्कृति पर विस्तार से चर्चा की गई साथ ही अन्य विशिष्ट अतिथि डॉक्टर सावित्री रावत द्वारा महिला सशक्तिकरण का विषय रखा गया कार्यक्रम अध्यक्ष संत समाज के प्रतिनिधि पूज्य स्वामी समृद्ध पूरी द्वारा अखंड भारत की महिमा का गुणगान किया गया ।
इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की झलकियों में सरस्वती विद्या मंदिर ज्योर्तिमठ सरस्वती शिशु मंदिर ज्योतिर्मठ तथा सुनील के महिला मंगल दल द्वारा सुंदर प्रस्तुतियां दी गई। कार्यक्रम में परंपरागत वाद्य यंत्र ढोल दामाऊं वादक विजय कुमार, संतोष कुमार, हरीश लाल तथा चेतू लाल को सम्मानित किया गया , खेल के क्षेत्र में क्षेत्र का नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने वाले स्कीयर शार्दुल थपलियाल तथा हिमांशु कवांण को सम्मानित किया गया, जबकि शिक्षा जगत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों की श्रेणी में अमित नेगी, सिद्धिका पंवार, अनुराग, सृष्टि ,सिमरन को सम्मानित किया गया, शिक्षा जगत में योगदान देने वाले सामाजिक कार्यकर्ता हरीश डिमरी को भी सम्मानित किया गया ।
प्रकाश पवार के सफल संचालन में संपन्न हुए कार्यक्रम में विराट हिंदू सम्मेलन जिला संयोजक अतुल शाह, कार्यक्रम संयोजक अमित सती संरक्षक ऋषि प्रसाद सती कोषाध्यक्ष सुभाष डिमरी , दर्वेश्वर थपलियाल नगर कार्यवाहक, मिथिलेश जी जिला प्रचारक, शंभू प्रसाद चमोला विभाग प्रचारक प्रमुख , बदरी सिंह नेगी नगर बौधिक प्रमुख, शान्ति प्रसाद भट्ट सहित नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के अनेक प्रबुद्ध गण सहित हजारों की संख्या में हिंदू समाज को पोषित करने वाले सनातन प्रेमी उपस्थित रहे ।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *