चमोली
*नव दम्पति अंकिता एवं राहुल ने विधायक नौटियाल के हाथों से सौंपा गया मैती पौधा का रोपण कर शादी को यादगार बनाया*
नगरपालिका क्षेत्र गौचर के शैल बसंतपुर वार्ड में श्रीमती पुष्पा बिष्ट पत्नी पूर्व व्यापारी स्वर्गीय हरीश सिंह बिष्ट की सुपुत्री एवं वीरेंद्र सिंह भंडारी के सुपुत्र राहुल ने वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान मैती आन्दोलन के तहत हिम तरंग संस्था सदस्य की ओर से कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल को सौंपे गये मैती पौधा अमरूद को ग्रहण करके रोपण कर शादी समारोह को यादगार बना दिया।
कार्यक्रम में हिमतरंग संस्था के सचिव पूर्व जेष्ठ प्रमुख कर्णप्रयाग प्रदीप चौहान, विधायक अनिल नौटियाल कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल सहित जनप्रतिनिधियों व व्यापार संघ अध्यक्ष राकेश लिंगवाल आदि ने नव दम्पति अंकिता एवं राहुल को उनके उज्वल भविष्य की कामना की और पर्यावरण को बचाने के लिए प्रेरणा दी गयी।
इस अवसर पर अंकिता के चाचा दिनेश बिष्ट, माता पुष्पा देवी, चाची दीपादेवी, भाई गौरव बिष्ट, आकाश बिष्ट, साधना नेगी, दमयन्ती बिष्ट, अनिल बिष्ट, हरीश पंवार, गौ सेवा आयोग के प्रदेश सदस्य अनिल नेगी, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अनूप नेगी, अंकित डिमरी, पूरण सिंह चौधरी, राकेश चौहान, पप्पू बिष्ट, रविन्द्र सिंह चौहान, दिनेश रावत, मनोज कण्डवाल आदि मौजूद थे।
