उत्तराखंड विधानसभा बजट सत्र के प्रारंभ से पूर्व कांग्रेस विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक

खबर शेयर करें

गैरसैंण

भराड़ीसैंण,गैरसैंण विधानसभा भवन में आयोजित होने जा रहे उत्तराखंड विधानसभा बजट सत्र के प्रारंभ से पूर्व कांग्रेस विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के नेतृत्व में संपन्न हुई।

इस बैठक में प्रदेश की वर्तमान परिस्थितियों, जनसरोकारों से जुड़े विभिन्न ज्वलंत मुद्दों तथा आम जनता की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रदेश में बढ़ती महंगाई, बेरोज़गारी, किसानों की चुनौतियाँ, युवाओं के भविष्य, शिक्षा-स्वास्थ्य की स्थिति और क्षेत्रीय विकास जैसे विषयों पर गंभीर विचार-विमर्श करते हुए यह तय किया गया कि सभी जनहित के मुद्दों को विधानसभा के बजट सत्र के दौरान पूरी मजबूती और तथ्यात्मक रूप से उठाया जाएगा।

विपक्ष विधानसभा में जनहित से जुड़े हर विषय को प्रभावी ढंग से उठाएगा, ताकि सरकार जनता के प्रति अपनी जवाबदेही निभाए और प्रदेश के समग्र विकास की दिशा में ठोस कदम उठाए।

जनता के अधिकारों, उनके सम्मान और प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य के लिए हम पूरी प्रतिबद्धता और दृढ़ता के साथ इस बजट सत्र में अपनी आवाज़ बुलंद करेंगे।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *