श्रीनगर में राज्यपाल के हेलीकॉप्टर की हुई इमरजेंसी लैंडिंग, गैरसैंण जा रहे थे विधानसभा सत्र के लिए

बड़ी खबर, श्रीनगर में राज्यपाल के हेलीकॉप्टर की हुई इमरजेंसी लैंडिंग, गैरसैंण जा रहे थे विधानसभा सत्र के लिए

श्रीनगर गढ़वाल

आज अचानक उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह के हेलीकॉप्टर की श्रीनगर के जीवीके हैलीपैड में इमरजेंसी लैंडिंग हुई, बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर में कुछ तकनीकी दिक्कत या मौसम के कारण लैंडिंग हुई है, बहरहाल अभी तक लैंडिंग का कोई सटीक कारण का पता नहीं चल पाया है, लैंडिंग की सूचना मिलते ही आनन फानन में प्रशासन और पुलिस अलर्ट मोड में आया और गवर्नर को सीधा हैलीपैड से पुलिस गेस्ट हाउस में लेकर आए।