गैरसैंण में विधानसभा सत्र के दौरान वन मुद्दों पर गरमाई बहस

खबर शेयर करें

गैरसैंण में विधानसभा सत्र के दौरान वन मुद्दों पर गरमाई बहस

भराड़ीसैण।

गैरसैंण स्थित भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में बजट सत्र के दूसरे दिन प्रश्नकाल के दौरान वन विभाग से जुड़े मुद्दों पर जोरदार बहस हुई। मानव-वन्यजीव संघर्ष, मुआवजा, रोपवे परियोजना और फॉरेस्ट क्लीयरेंस जैसे विषयों पर सत्ता और विपक्ष के विधायकों ने वन मंत्री सुबोध उनियाल से तीखे सवाल पूछे।
वन मंत्री ने बताया कि वर्ष 2000 से 31 जनवरी 2026 तक मानव-वन्यजीव संघर्ष में 1296 लोगों की मौत और 6624 लोग घायल हुए हैं। सरकार मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये तक मुआवजा दे रही है। हालांकि मुआवजा मिलने में देरी को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरा।
सदन में यमुनोत्री-खरसाली रोपवे परियोजना, फॉरेस्ट क्लीयरेंस में देरी और जंगली जानवरों से फसलों के नुकसान का मुद्दा भी उठा। इस दौरान कई भाजपा विधायकों ने भी सरकार से जवाब मांगा। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने इन मुद्दों को गंभीर बताते हुए वन मंत्री से स्पष्ट जवाब देने को कहा।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *