फूलों संग कप्तान प्रमेन्द्र से मिलने से मिलने पहुँची “फूल सी” प्रशंसक

खबर शेयर करें

फूलों संग कप्तान प्रमेन्द्र से मिलने से मिलने पहुँची “फूल सी” प्रशंसक

देहरादून-

पुलिस कप्तान प्रमेन्द्र डोबाल के कार्यालय में अपनी समस्या लेकर पहुँचने वाली फरियादियों व उनकी समस्या रोजाना की तरह सुनने से इतर आज मंगलवार का दिन पुलिस कप्तान प्रमेन्द्र डोबाल व पुलिस कार्यालय के लिए खास व यादगार उस वक़्त बन गया, जब एक नन्ही बच्ची हाथों में फूल का गुच्छा लेकर कप्तान प्रमेन्द्र से मिलने पहुँची व हर दिन दून शहर की सुरक्षा करने को तैनात पुलिस बल का आभार व्यक्त किया।

आज मंगलवार दोपहर एक नन्ही सी बच्ची अपने अभिभावक संग अन्य फरियादियों के बीच पुलिस कप्तान प्रमेन्द्र के कार्यालय पहुँची, जहां बच्ची के हाथों में पुष्पगुच्छ था। बच्ची को खुद से मिलने आते हुए देख कप्तान प्रमेन्द्र भी सप्रेम अपनी सीट से खड़े हुए व बच्ची द्वारा सुंदर मुस्कान के साथ अपने साथ लाया गया पुष्प गुच्छ स्वीकार कर उसके सिर पर प्रेम से हाथ फेरा।

छोटी बच्ची से पुलिस कप्तान से मिलने आने का कारण पूछा तो बच्ची ने बताया कि चाहे दिन हो या रात पुलिस वाले अंकल हमेशा सडक पर खडे होकर हमारी रक्षा करते है। बच्ची की बातों के दौरान उसकी आँखों में पुलिस की वर्दी के प्रति डर न होकर एक सम्मान और आकर्षण था। बच्ची की मासूमियत भरी मुस्कान व पुलिस पर जताए भरोसे पर कप्तान द्वारा भविष्य में खूब तरक्की का आशीर्वाद दिया।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *