एलपीजी गैस की कालाबाजारी पर सख्ती, अवैध रिफिलिंग पर सीधे जेल देहरादून में 72 गैस एजेंसियां प्रशासन की निगरानी में,

एलपीजी गैस की कालाबाजारी पर सख्ती, अवैध रिफिलिंग पर सीधे जेल

देहरादून में 72 गैस एजेंसियां प्रशासन की निगरानी में, शिकायत के लिए कंट्रोल रूम स्थापित

देहरादून।

जनपद में एलपीजी गैस की आपूर्ति और वितरण व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जिलाधिकारी सविन बसंल ने तेल कंपनियों और गैस एजेंसी संचालकों के साथ बैठक की। उन्होंने चेतावनी दी कि गैस का अवैध संग्रहण, कालाबाजारी या अवैध रिफिलिंग पाए जाने पर एजेंसी सील कर आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 और बीएनएस के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन ने गैस से जुड़ी शिकायतों के समाधान के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया है, जहां नागरिक 1077, 0135-2626066, 0135-2726066 और व्हाट्सएप नंबर 7534826066 पर शिकायत कर सकते हैं। साथ ही निर्देश दिया गया कि गैस की दूसरी बुकिंग 25 दिन बाद ही होगी और होम डिलीवरी ओटीपी प्रणाली से सुनिश्चित की जाएगी।
जनपद में 72 गैस एजेंसियों के माध्यम से करीब 7.81 लाख घरेलू और 19,624 व्यावसायिक उपभोक्ताओं को गैस की आपूर्ति की जा रही