दून पुलिस ने 24 घंटे में किया चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार 2 लाख की ज्वेलरी बरामद

खबर शेयर करें

दून पुलिस ने 24 घंटे में किया चोरी का खुलासा,

आरोपी गिरफ्तार 2 लाख की ज्वेलरी बरामद
देहरादून।

कोतवाली विकासनगर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई लगभग दो लाख रुपये मूल्य की ज्वेलरी भी बरामद कर ली है।
पुलिस के अनुसार 13 मार्च को मधु पत्नी धर्मेन्द्र निवासी चुंगी नं. 01, केवट बस्ती बाबूगढ़ विकासनगर ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोर उनके घर से ज्वेलरी चोरी कर ले गया। शिकायत के आधार पर थाना विकासनगर में मुकदमा संख्या 71/2026 धारा 305(ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने टीम गठित कर जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए। पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। इसी दौरान मिली सूचना के आधार पर 14 मार्च को आरोपी शोएब पुत्र अनवर (24 वर्ष) निवासी ग्राम डांडा डाकपत्थर, हाल निवासी चुंगी नं. 01 बाबूगढ़ विकासनगर को चोरी के शत-प्रतिशत माल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की जरूरत पूरी करने के लिए उसने बंद घर की पहले रेकी की और फिर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी पहले भी चोरी और अन्य मामलों में जेल जा चुका है।
गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पूर्व में आर्म्स एक्ट तथा लूट और चोरी से जुड़े मामले भी दर्ज हैं।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *