चमोली
*जनपद चमोली में अतिथि शिक्षकों को काउंसिलिंग के माध्यम से विद्यालय आवंटित करते हुऐ समायोजन किया जाय*
माध्यमिक अतिथि शिक्षक ऐसोसिएशन जनपद चमोली ने मुख्य शिक्षा अधिकारी चमोली को पत्र प्रेषित करते हुऐ जनपद में अतिथि शिक्षकों को काउंसिलिंग के माध्यम से विद्यालय आवंटित करते हुऐ समायोजन की मांग की है।
माध्यमिक अतिथि शिक्षक ऐसोसिएशन जनपद चमोली ने मुख्य शिक्षा अधिकारी चमोली को पत्र प्रेषित करते हुऐ कहा है कि अन्य जनपदों में प्रभावित अतिथि शिक्षकों को काउंसिलिंग के माध्यम से ही विद्यालय आवंटित किये गये है। जबकि जनपद चमोली में प्रभावित अतिथि शिक्षक / शिक्षिकाओं का काउन्सलिंग तथा समायोजन सूची बिना सार्वजनिक किये बिना ही गोपनीय तरीके से विद्यालय आवंटित किये जा रहे हैं जो कि न्याय संगत नहीं है। पत्र में ऐसोसिएशन के अध्यक्ष प्रकाश सोलियाल ने कहा कि प्रभावित अतिथि शिक्षकों के साथ न्याय नहीं हुआ तो अतिथि शिक्षक संघ को मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय में धरने पर बैठने हेतु बाध्य होना पड़ेगा। जिसकी समस्त जिम्मेदारी मुख्य शिक्षा अधिकारी की होगी। इस संबंध में मुख्य शिक्षा अधिकारी चमोली धर्मवीर रावत ने कहा कि अतिथि शिक्षकों का समायोजन के साथ विद्यालय आवंटित किये जा चुके हैं।
