रॉल्स हेल्थ केयर ने लगाया निशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर

खबर शेयर करें

रॉल्स हेल्थ केयर ने लगाया निशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर

देहरादून।

रॉल्स केयर हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड देहरादून ने लगाया निशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर। शिविर में लोगों ने ईसीजी,बल्ड प्रेशर,बल्ड शुगर, की जांच की गई।
रविवार को तिलक रोड स्थित रॉल्स हेल्थ केंद्र प्राइवेट लिमिटेड ने निशुल्क चिकित्सा कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें लगभग 200 लोगों ने शिविर में बीमारियों की जांच कर लाभ उठाया। रॉल्स हेल्थ केंद्र प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमैन डॉक्टर आर के द्विवेदी ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल लोगों की सेवा करना है। जिससे आम लोग इस सेवा का लाभ उठा सके। कहा कि शिविर में कई बीमारियों की निशुल्क जांच की गई।
कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में सबसे ज्यादा समस्या स्वास्थ्य की है। जिसे दूर करने की आवश्यकता है। कहा कि हमारा उद्देश्य गरीब लोगों को सस्ते दर पर उनका इलाज करना है। ताकि गरीब लोग आपका इलाज करा सके। पहाड़ी क्षेत्र आज भी स्वास्थ्य के क्षेत्र में पीछे है। अगर कभी दूरस्थ क्षेत्रों में कोई बीमार हो जाता है तो उसे प्राथमिक उपचार के लिए भी शहरों में आना पड़ता है। इसके लिए सरकार को ठोस कदम उठाए जाने की जरूरत है। आज भी पहाड़ों के अस्पताल खुद ही वेंटिलेटर पर खड़े है।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *