*गोविन्दपुरम स्थित आठवीं बटालियन एनडीआरएफ में दिनांक 17-08-2024 को राखी का त्यौहार मनाया गया जिसमें विभिन्न संगठनों एवं स्कूली बच्चों ने भाग लिया।*

जोशीमठ/ चमोली

एनडीआरएफ गाजियाबाद में धूम-धाम से मनाया गया राखी का त्योहार
गोविन्दपुरम स्थित आठवीं बटालियन एनडीआरएफ में दिनांक 17-08-2024 को राखी का त्यौहार मनाया गया जिसमें विभिन्न संगठनों एवं स्कूली बच्चों ने भाग लिया।

*गोविन्दपुरम स्थित आठवीं बटालियन एनडीआरएफ में दिनांक 17-08-2024 को राखी का त्यौहार मनाया गया जिसमें विभिन्न संगठनों एवं स्कूली बच्चों ने भाग लिया।*

जिसमें वैशाली इन्टरनैशनल स्कूल, संकल्प इन्टरनैशनल स्कूल, लिटिल स्टार पब्लिक स्कूल, किड्स बैली पब्लिक स्कूल, स्पर्श स्पेशल स्कूल, योग वेदांत सेवा समिति, लोकविधान सभा समिति, ब्रह्माकुमारी बहनो, राष्ट्रीय व्यापार मण्डल, लायन्स क्लब गाजियाबाद, तथा राष्ट्रीय सेविका समिति (आर.एस.एस.) के पदाधिकारियों ने भाग लिया।
बटालियन कमाण्डेट प्रवीण कुमार तिवारी ने सभी संगठनों एवं स्कूल बच्चों का स्वागत किया सभी ने एनडीआरएफ के अधिकारियों एवं रैस्कयूअर को राखियां बांधी। इस दौरान स्कूली बच्चें काफी उत्सुक एवं खुश नजर आये बच्चियों ने कहा कि आज हम अपने आप को सौभाग्यशाली समझते है कि देश के बहादूर एनडीआरएफ के जवानो को राखी बांधने का अवसर प्राप्त हुआ। जवानो ने राखी बांधने के उपरान्त बच्चियों को उनकी व देश की सुरक्षा का वचन दिया।

*गोविन्दपुरम स्थित आठवीं बटालियन एनडीआरएफ में दिनांक 17-08-2024 को राखी का त्यौहार मनाया गया जिसमें विभिन्न संगठनों एवं स्कूली बच्चों ने भाग लिया।*

प्रवीण कुमार तिवारी] कमांडेट ने बताया कि एनडीआरएफ में भारत के सभी राज्यों के जवान कार्यरत है, जो अपने परिवार से दूर रहकर देश की सेवा में हमेशा व्यस्त रहते है, उन्हे अपने घर की कमी महसूस न हो इसलिए बटालियन में सभी त्योहारों को बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ मनाया जाता है। एनडीआरएफ के लिए आज के दिन की सार्थकता और भी बढ जाती है।

क्यूंकि एनडीआरएफ आपदा के क्षेत्र मे हमेशा अग्रणी भूमिका रही है और मानव कल्‍याण के क्षेत्र में हमेशा तत्‍पर रहती है. यह बड़े ही उत्साह की बात है कि लोगों द्वारा इन बचावकर्मियों की दीर्घायु और सुरक्षा की कामना की जा रही है I कार्यक्रम के दौरान जवानों ने बच्चों के साथ सूक्ष्म जलपान कर उनका धन्यवाद किया। इस मौके पर तिवारी जी ने आए हुए स्कूली बच्चों और समाज सेवी संस्था का एनडीआरएफ के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाने के लिए आभार व्यक्त किया।