दिव्यांग दिवस पर भव्य कार्यक्रम आयोजित मुख्यमंत्री धामी ने की शिरकत
देहरादून।
विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर देहरादून में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने दिव्यांगजनों को शुभकामनाएं देते हुए उनकी सहूलियत के लिए कई अहम घोषणाएं कीं। इस कार्यक्रम में उन दिव्यांगजनों को भी सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपने जीवन में कठिनाइयों को पार कर समाज में विशेष योगदान दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार दिव्यांगजनों के लिए शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य जैसी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि भविष्य में दिव्यांगजनों को और अधिक सहूलियतें और योजनाओं का लाभ दिया जाएगा।
