जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर बम की सूचना मिलने से हड़कंप

खबर शेयर करें

जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर बम की सूचना मिलने से हड़कंप

डोईवाला/ 

देहरादून के जौली ग्रांट एयरपोर्ट पर बम धमाके की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। जिसके बाद एयरपोर्ट टर्मिनल को तुरंत खाली करा दिया गया, और वहां मौजूद सभी एयरपोर्ट कर्मियों, एयरलाइंस स्टाफ और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल दिया गया। सुरक्षा एजेंसियों ने टर्मिनल को घेर लिया, और जांच पड़ताल शुरू की। एयरपोर्ट की ओर आने वाले यात्रियों को बाहर ही रोक दिया गया था। इससे पहले भी विमानों में बम होने की धमकी मिली थी, लेकिन इस बार स्थिति गंभीर देखते हुए टर्मिनल को पूरी तरह खाली कराया गया था। अब सुरक्षा एजेंसियां टर्मिनल बम की सूचना की गहनता से जांच कर रही हैं। एयरपोर्ट पर फिलहाल फ्लाइट संचालन और गतिविधियां चालू कर दी गयी है।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *