ज्योर्तिमठ पुलिस के जवान बर्फबारी में फंसे वाहनों को धक्का लगाकर सुचारू कर रहे यातायात

खबर शेयर करें

ज्योर्तिमठ पुलिस के जवान बर्फबारी में फंसे वाहनों को धक्का लगाकर सुचारू कर रहे यातायात

ज्योतिर्मठ।

जनपद में स्थित औली में इन दिनों लगातार भारी बर्फबारी हो रही है। नववर्ष के आगमन में कुछ ही दिन शेष रह गए हैं और पर्यटकों का भारी संख्या में आना शुरू हो गया है। हालांकि, भारी बर्फबारी के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। इस भारी बर्फबारी के बीच चमोली पुलिस और यातायात पुलिस के जवान पर्यटकों की सुरक्षा में अहम भूमिका निभा रहे हैं। जोशीमठ-औली मार्ग पर भारी बर्फबारी के बावजूद जवान न केवल यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित कर रहे हैं, बल्कि बर्फ में फंसे वाहनों को भी निकालने में मदद कर रहे हैं और पर्यटकों को उनके गंतव्य तक सुरक्षित पहुंचा रहे हैं। पुलिस कर्मियों का यह अदम्य साहस और समर्पण सराहनीय है। कड़ाके की ठंड और खराब मौसम के बावजूद वे अपनी ड्यूटी निभाते हुए पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित कर रहे हैं।
चमोली पुलिस के जवानों की मुस्तैदी और तत्परता की पर्यटको द्वारा प्रशंसा की जा रही है। जो कठिन परिस्थितियों में भी पर्यटकों की सुरक्षा को प्राथमिकता दे रहे है जिससे पर्यटक बिना किसी परेशानी के औली का आनंद ले सकें।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *