मोबाइल टॉवर पर चढ़ा व्यक्ति, पेट्रोल पंप पर जगह मांगने को लेकर डटा

खबर शेयर करें

मोबाइल टॉवर पर चढ़ा व्यक्ति, पेट्रोल पंप पर जगह मांगने को लेकर डटा

देहरादून :

श्यामपुर क्षेत्र में सुबह पंचर की दुकान चलाने वाला एक व्यक्ति पेट्रोल की बोतल लेकर मोबाइल टॉवर के पर चढ़ गया,वहीं उसको देखने के लिए बड़ी संख्या ने भीड़ एकत्रित हो गई,सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस फोर्स भी पहुंच चुकी है,पुलिस के लाख समझाने के बावजूद भी युवक टॉवर से नीचे नहीं उतरा है। हरिद्वार ऋषिकेश राष्ट्रीय राजमार्ग के श्यामपुर स्थित पेट्रोल पंप के बाहर खोखे में पंचर की दुकान चलाने वाला एक व्यक्ति आज सुबह पेट्रोल की बोतल लेकर मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया।

जिस पेट्रोल पंप के बाहर उसकी दुकान थी वह पेट्रोल पंप बिका चुका है,पंप खरीदने वाले व्यक्ति ने पंप के सामने दीवार खड़ी कर अपनी भूमि को एक्वायर कर लिया है,जिसके चलते पंचर की दुकान भी बंद हो गई है,अब दुकान की मांग को लेकर पंचर लगाने वाला व्यक्ति मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया है,उसका कहना है कि जब तक भूमि खरीदने वाला व्यक्ति उसे दुकान देने का आश्वासन नहीं देता तब तक वह टॉवर से नीचे नहीं उतरेगा।वहीं मौके पर पुलिस बल के साथ – साथ फायर की टीम भी पहुंच चुकी है। ऋषिकेश वरिष्ठ उपनिरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि आज सुबह सूचना मिली कि एक व्यक्ति जिसका नाम अनूप थपलियाल है जिसकी पंचर की दुकान थी दुकान बंद होने के कारण वह मोबाइल टॉवर पर पेट्रोल की बोतल लेकर चढ़ा हुआ है,उनको नीचे उतारने के लिए समझाया जा रहा है,फिलहाल वह तकरीबन ढाई घंटे से टॉवर पर ही चढ़कर बैठा है,जल्द ही उसको सही सलामत उतार लिया जाएगा।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *