देहरादून,
राजपुर रोड विधायक खजान दास ने सोमवार को डालनवावला के बलवीर रोड, मोहिनी रोड, प्रीतम रोड, कर्जन रोड, सर्कुलर रोड़, लक्ष्मी रोड, इन्दर रोड, म्यूनिसिपल रोड, चन्दर रोड, नेमी रोड व तेगबहादुर रोड क्षेत्र के आन्तरिक मार्गों के सुधारीकरण के लिए 294.85 लाख रुपये के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार की जनसमस्याओ के निस्तारण के लिए नीति स्पष्ट है। मुख्यमंन्त्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश के विकास का कार्य विजन के रूप में 294लाख रुपये से होंगे कार्य कर रहे हैं। वह सदैव विकास कार्यों पर पैनी नजर रखते हैं। अधिकारी यह गलतफहमी न पाले की उनके ‘ऊपर कोई नजर नही रखता है, मुख्यमंत्री स्वयं समय-समय पर क्षेत्र की हर एक निर्माणाधीन योजनाओं उनकी गुणवत्ता एवं क्षेत्र में अन्य समस्याओं की जानकारी लेते रहते हैं। मुख्यमंत्री की त्वरित कार्यशैली का ही असर है कि आज हर एक विकास कार्य समय अवधि में पूर्ण हो रहे हैं। जिससे सरकारी धन की बचत होती है वहीं जनमानस को समय पर विकास योजनाओं का लाभ मिलता है।

इस अवसर पर अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी जितेन्द्र त्रिपाठी, पार्षद रोहन चन्देल, सुनीता मंजखोला, मण्डल अध्यक्ष भाजपा पुनम बुटोला, राकेश मंजखोला, हरजीत गम्भीर, डॉ. अरूणजीत सिंह धीर, गीता रावत मौजूद रहे।
