भाजपा जिला अध्यक्ष नागेन्द्र चौहान का हुआ भब्य स्वागत ।
उत्तरकाशी ।
भाजपा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष नागेन्द्र सिंह चौहान का उत्तरकाशी में भव्य स्वागत किया चिन्यालीसौड़, देवीधार, डुंडा, मातली और जिला मुख्यालय में कार्यकर्ताओं ने भब्य स्वागत किया।
उसके बाद काशी विश्वनाथ मंदिर से होते हुए हनुमान चौक तक रैली निकली। उत्तरकाशी की पूरी सड़कों पर भगवा रंग छा रखा था पार्टी के कार्यकर्ताओं में काफी जोश दिख रहा था चप्पा चप्पा भाजपा और नागेंद्र सिंह चौहान जिंदाबाद के नारे लगे इस दौरान हनुमान चौक पर एक भव्य जनसभा आयोजित की गई जिसमें गंगोत्री विधानसभा के विधायक सुरेश चौहान ने उन्हें फूलों की माला पहना कर व पुष्प गुच्छा देकर उन्हें शुभकामनाएं दी साथ में पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने भी उन्हें फूलों की माला पहनाकर व पुष्प गुच्छा देकर उन्हें शुभकामनाएं दी लगातार सभी कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल माला पहनकर उनका स्वागत और अभिनंदन किया।आपको बताते चले कि नागेंद्र सिंह चौहान उत्तरकाशी के महामंत्री पद से प्रमोशन दे कर उन्हें भाजपा ने जिला अध्यक्ष बनाया गया । स्वागत कार्यक्रम में जिले भर के सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे ।
