चमोली
एसपी चमोली ने राज्य स्तरीय किसान दिवस कार्यक्रम के दृष्टिगत गौचर में वीवीआईपी ड्यूटी में तैनात पुलिस बल की ली ब्रीफिंग, सुरक्षा से लेकर समन्वय तक—हर मोर्चे पर अलर्ट रहने के दिए सख्त निर्देश

आज गौचर मेला मैदान में राज्य स्तरीय किसान दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले भव्य कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री , माननीय केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सहित अनेक विशिष्ट एवं वीवीआईपी अतिथियों के प्रतिभाग को दृष्टिगत रखते हुए वीवीआईपी ड्यूटी में तैनात समस्त पुलिस बल की गौचर में ब्रीफिंग ली गई।
ब्रीफिंग के दौरान *पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पँवार* ने पुलिसकर्मियों को कार्यक्रम स्थल, मंच, वीवीआईपी मूवमेंट, हेलीपैड/हवाई पट्टी, पार्किंग, यातायात व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, प्रवेश एवं निकास मार्गों तथा आपात स्थितियों से निपटने को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए। सभी पुलिसकर्मियों को अलर्ट, अनुशासित एवं प्रो-एक्टिव रहते हुए अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए।
पुलिस बल को निर्देशित किया गया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए, संदिग्ध गतिविधियों पर सतत नजर रखी जाए तथा आपसी समन्वय एवं त्वरित रिस्पांस सुनिश्चित किया जाए। आमजन की सुरक्षा, यातायात की सुचारु व्यवस्था एवं कार्यक्रम के शांतिपूर्ण आयोजन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर विशेष जोर दिया गया।
ब्रीफिंग के दौरान यह भी स्पष्ट किया गया कि वीवीआईपी सुरक्षा के साथ-साथ आम नागरिकों की सुविधा एवं सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखा जाए, ताकि राज्य स्तरीय किसान दिवस कार्यक्रम सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।
इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग त्रिवेन्द्र सिंह राणा, पुलिस उपाधीक्षक चमोली मदन सिंह बिष्ट, मुख्य अग्निशमन अधिकारी गिरीश बिष्ट व अन्य मौजूद रहे।
