*भारत रत्न पं0 गोविन्द बल्लभ पंत की जयंती के अवसर पर जिलाधिकारी संदीप तिवारी सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों ने शहीद स्मारक पार्क में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उनके साहित्यिक, सामाजिक एवं स्वतंत्रता आन्दोलन में दिए गए योगदान को याद किया गया।*

खबर शेयर करें

 

*चमोली

महान स्वाधीनता संग्राम सेनानी, देश के पूर्व गृहमंत्री व उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री, भारत रत्न पं0 गोविन्द बल्लभ पंत की जयंती के अवसर पर जिलाधिकारी संदीप तिवारी सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों ने शहीद स्मारक पार्क में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उनके साहित्यिक, सामाजिक एवं स्वतंत्रता आन्दोलन में दिए गए योगदान को याद किया गया।

जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने कहा कि बहुआयामी प्रतिभा के धनी भारत रत्न पं गोविंद बल्लभ पंत जी एक प्रखर चिन्तक एवं दूरदर्शी कुशल राजनेता थे। उन्होंने एक स्वतंत्रता सेनानी के रूप में अंग्रेजों से लोहा लिया और एक आदर्श राजनेता के तौर पर समाज कल्याण की दिशा में काम किया। वर्तमान में जरूरत है कि प्रत्येक नागरिक को उनके पदचिन्हों पर चलना चाहिए। देश को आगे बढ़ाने के लिए सभी को अपने नैतिक दायित्वों को निभाने के साथ ही एकता, अखण्डता व स्वतंत्रता को बनाये रखने में अहम भूमिका निभानी होगी। सबके द्वारा अपने दायित्वों एवं कर्तव्यों का पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ निर्वहन करना ही पन्त जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *