विकासखंड नारायणबगड़ के न्याय पंचायत जाख पटायूं के में जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम में 351 लोगो ने किया प्रतिभाग

खबर शेयर करें

 

चमोली 

विकासखंड नारायणबगड़ के न्याय पंचायत जाख पटायूं के में जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम में 351 लोगो ने किया प्रतिभाग।विकासखंड ज्योतिर्मठ के न्याय पंचायत द्वीगतपोंण के टगणीतल्ली में आयोजित शिविर से 185 लाभार्थियों ने उठाया लाभ

जनपद चमोली के विकासखंड नारायणबगड़ के न्याय पंचायत जाख पटायूं के चोपता क्षेत्र में गुरुवार को जन जन की सरकार, जन जन के द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन उपजिलाधिकारी पंकज भट्ट की अध्यक्षता में किया गया। शिविर में कुल 351 ग्रामीणों ने प्रतिभाग कर विभिन्न विभागीय स्टॉलों से सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की एवं सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर के दौरान कुल 80 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 60 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष 20 शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया संबंधित विभागों के स्तर पर प्रगति पर है।

शिविर में प्राप्त शिकायतों में प्रमुख रूप से पेयजल, विद्युत आपूर्ति, सड़कों की स्थिति तथा कृषि फसलों को बंदर, लंगूर एवं जंगली सूअरों से हो रहे नुकसान से संबंधित समस्याएं शामिल रहीं। प्रशासन द्वारा ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए समयबद्ध निस्तारण का आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर विधायक थराली भूपाल राम टम्टा, ब्लॉक प्रतिनिधि त्रिलोक सिंह बिष्ट सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

इसी क्रम में विकासखंड ज्योतिर्मठ के न्याय पंचायत द्वीगतपोंण के टगणीतल्ली में उपजिलाधिकारी चंद्रशेखर वशिष्ठ की अध्यक्षता में जन जन की सरकार, जन जन के द्वार कार्यक्रम के तहत बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में कुल 185 लाभार्थियों ने विभागीय सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ उठाया। शिविर के दौरान कुल 18 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही समाधान कर दिया गया।

इस अवसर पर राज्य मंत्री रामचंद्र गौड सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे। शिविरों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशासन की सक्रिय उपस्थिति सुनिश्चित हुई तथा आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान संभव हो पाया, जिससे जनसेवाओं की पहुंच सुदूर क्षेत्रों तक प्रभावी रूप से बनी है।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *