Chamoli
इस साल नहीं होगी नन्दा देवी राजजात, समिति ने कहा हिमालयी क्षेत्र में काम अधूरे

उत्तराखंड का प्रसिद्ध नन्दा देवी राजजात इस साल आयोजित नहीं किया जायेगा।
हर बारह वर्षों में होने वाली यह यात्रा जो लगभग 280 किमी लंबी और 20 दिनों तक चलती है, अब अगले साल तक स्थगित कर दी गई है।
नन्दा देवी राजजात समिति के अध्यक्ष राकेश कुंवर ने प्रेस वार्ता में बताया कि हिमालयी क्षेत्र में अभी आवश्यक कार्य अभी पूरा नहीं हो पाया है। इसलिए इस बार राजजात आयोजित नहीं की जा सकेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि अगली नन्दा देवी राजजात 2027 में आयोजित होगी। नन्दा देवी राजजात उत्तराखंड का महाकुंभ माना जाता है। यह धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण यात्रा है। जिसमें श्रद्धालु हिमालयी क्षेत्र के कठिन मार्गों से होकर गुजर कर नन्दा देवी के दर्शनो को निकलते हैं।
