चमोली
जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण खत्री ने सांसद अनिल बलूनी से कर्णप्रयाग महाविद्यालय को स्मार्ट कालेज बनाऐ जाने सहित अन्य समस्याओं का ज्ञापन सौंपा
जिला पंचायत उपाध्यक्ष पूर्व सैनिक लक्ष्मण सिंह खत्री ने अपने दिल्ली प्रवास के दौरान गढ़वाल लोकसभा सांसद अनिल बलूनी से जनपद की विभिन्न समस्याओं के निराकरण किऐ जाने पर वार्ता कर उनके निराकरण किये जाने हेतु ज्ञापन सौंपा गया।
सौंपें गये ज्ञापन में जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह खत्री ने मुख्य रूप से राजकीय महाविद्यालय कर्णप्रयाग को स्मार्ट कालेज के रूप में विकसित करने की मांग रखी। उन्होंने सांसद अनिल बलूनी जी को बताया कि विकासखंड पोखरी के अन्तर्गत रानों जिला पंचायत वार्ड की 24 ग्राम पंचायतों में पेयजल की भारी कमी बनी हुई है। उन्होंने कहा कि इस कमी को दूर करने के लिए जलेश्वर – बसुकेदार पम्पिंग पेयजल योजना का निर्माण शीघ्र किया जाना आवश्यक है। जनपद चमोली में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिऐ गौचर व कर्णप्रयाग के मध्य सड़क मार्ग पर स्थित ग्राम पंचायत बमोथ में मेडिकल कॉलेज का निर्माण किया जाय जिसका फायदा चमोली और रूद्रप्रयाग दोनों जनपदों को मिलेगा। वार्ता में उन्होंने जनपद में जंगली जानवरों से मानव वन्य जीव संघर्ष और खेती किसानी को हो रहे नुकसान के बाबत केन्द्र सरकार से ठोस कार्रवाई किये जाने की मांग भी की है।
