पत्रकार अनिल राणा के पिता गंगा सिंह राणा के निधन पर जनप्रतिनिधियों ने शोक संवेदना व्यक्त कर दी श्रद्धांजलि

खबर शेयर करें

Chamoli 

पत्रकार अनिल राणा के पिता गंगा सिंह राणा के निधन पर जनप्रतिनिधियों ने शोक संवेदना व्यक्त कर दी श्रद्धांजलि

रानीगढ़ पट्टी स्थित पाडूली गांव के मूल निवासी 80 वर्षीय गंगा सिंह राणा ने बीती रात्रि को अपने गौचर स्थित निवास स्थान वार्ड 04 में अंतिम सांस ली। रविवार को गौचर के नीचे अलकनंदा नदी तट पर उनके दोनों पुत्र अनिल राणा व सूनील राणा ने उन्हें मुखाग्नि दी।
विधुत विभाग उपखंड कर्णप्रयाग के नगरपालिका क्षेत्र गौचर से सेवानिवृत्त व्यवहार कुशल, हंसमुख गंगा सिंह राणा पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। युवा पत्रकार अनिल राणा के पिता होने एवं गौचर नगर क्षेत्र में वर्षों तक बिजली विभाग में कार्यरत रहते हुऐ अपनी सेवाएं देने के चलते उन्हें शहरवासियों सहित जनप्रतिनिधि आदरपूर्वक जानते रहे हैं। रविवार को उनकी शव यात्रा में भारी संख्या में लोगों ने शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की, तथा शोकाकुल परिजनों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की गई।
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष गौचर मुकेश नेगी, पूर्व पालिकाध्यक्ष कर्णप्रयाग सुभाष गैरोला, गौचर पुलिस चौकी प्रभारी मानवेन्द्र गुसाईं, सेवानिवृत्त एसडीओ विधुत चंन्द्र मोहन लिंगवाल, पूर्व पालिका सभासद मनोज नेगी, अजय किशोर भंडारी, कुंवर सिंह राणा, डॉ. मगना नन्द मिश्रा, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष जयकृत बिष्ट, पूर्व सांसद प्रतिनिधि नवीन टाकुली, अनिल नेगी, संतोष बिष्ट, प्रवीन राणा, लखपत सिंह चौधरी, पत्रकार दिग्पाल गुसाईं, केएस असवाल, अरूण मिश्रा, देवेन्द्र गुसाईं, आलोक नेगी, प्रदीप लखेड़ा, के. सी. केडियाल, एलपी लखेड़ा, प्रदीप चौहान, कंचन मिंगवाल, दिनेश बिष्ट, भगवती प्रसाद खंडूड़ी, भगवती सिंह रावत, आदि कई लोग मौजूद रहे।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *