तीन सदस्यीय वरिष्ठ अधिकारियों का दल 20 जून को चमोली जिले के भ्रमण पर रहेगा।

खबर शेयर करें

चमोली

निर्वाचन आयोग का दल 20 जून को चमोली जिले के भ्रमण पर।विशेष गहन पुनरीक्षण एवं निर्वाचन साक्षरता गतिविधियों का करेंगे स्थलीय अवलोकन, मीडिया एवं संचार रणनीति की तैयारियों का लेंगे जायजा

जनपद में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 की प्रगति तथा निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान मीडिया एवं संचार रणनीति की तैयारियों के दृष्टिगत भारत निर्वाचन आयोग के उप निदेशक  अपूर्व कुमार सिंह के नेतृत्व में तीन सदस्यीय वरिष्ठ अधिकारियों का दल 20 जून को चमोली जिले के भ्रमण पर रहेगा।

इस दौरान अधिकारीगण विशेष गहन पुनरीक्षण के अंतर्गत संचालित गतिविधियों का स्थलीय अवलोकन करेंगे तथा बूथ स्तर के अधिकारियों के साथ गणना प्रपत्रों के सत्यापन एवं प्रलेखन संबंधी कार्यों का निरीक्षण करेंगे। साथ ही निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान मीडिया एवं संचार रणनीति से जुड़े विभिन्न पहलुओं का भी जायजा लिया जाएगा।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोग का दल 20 जून को अपराह्न 2:30 बजे बद्रीनाथ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के ज्योतिर्मठ में निर्वाचन साक्षरता क्लब (ईएलसी) के सदस्यों के साथ संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग एवं बी.एल.ओ. के साथ दस्तावेजीकरण संबंधित गतिविधियों का अवलोकन करेंगें। इस अवसर पर भारत निर्वाचन आयोग की नवीन पहलों एवं जन-जागरूकता से संबंधित विषयों पर प्रस्तुतीकरण भी दिया जाएगा।

जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री गौरव कुमार के निर्देशानुसार भ्रमण कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु सभी संबंधित विभागों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *