चमोली
देवीय आपदा प्रभावित 15 परिवारों को प्रशासन ने तत्काल पहुंचाई राहत
चमोली के तहसील थराली अंतर्गत 5 जुलाई 2026 की रात्रि हुई अतिवृष्टि से ग्राम कोटेड (राजस्व उपनिरीक्षक क्षेत्र नलधूरा) में मलबा आने के कारण कई आवासीय भवन प्रभावित हुए थे। जिलाधिकारी गौरव कुमार के निर्देशानुसार घटना की सूचना मिलते ही तहसील प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण कर प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत उपलब्ध कराई गई।
आपदा में ग्राम कोटेडा के 15 परिवारों के कुल 19 व्यक्ति प्रभावित हुए। प्रशासन द्वारा 18 प्रभावित परिवारों को खाद्य सामग्री किट तथा एक प्रभावित परिवार को खाद्य सामग्री किट के साथ एक टेंट भी उपलब्ध कराया गया।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्र की सतत निगरानी रखने तथा सभी प्रभावित परिवारों को तत्काल नियमानुसार राहत एवं अन्य आवश्यक सहायता समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। जिला प्रशासन प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।