ग्रामोत्थान की ओर से 80 प्रभावितों को प्रदान की गई 52 लाख 95 हजार की धनराशि, 9 प्रभावितों को मुख्यमंत्री राहत कोष से मिली मदद

खबर शेयर करें

चमोली

आपदा प्रभावितों की आजीविका संवर्द्धन के लिए ग्रामोत्थान ने बांटी राहत राशी।ग्रामोत्थान की ओर से 80 प्रभावितों को प्रदान की गई 52 लाख 95 हजार की धनराशि, 9 प्रभावितों को मुख्यमंत्री राहत कोष से मिली मदद

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में आपदा प्रभावितों की आजीविका संवर्द्धन के लिए सरकार की ओर से हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। जिसके लिए सरकार की ओर से प्रभावितों को अपने कारोबार को पुनः स्थापना करने के लिए सहयोग भी किया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को थराली में आयोजित कार्यक्रम में थराली विधायक श्री भूपाल राम टम्टा की ओर से नगर क्षेत्र के 86 आपदा प्रभावितों को राहत राशि के चैक वितरित किए गए। वर्ष 2025 में 22 व 23 अगस्त को थराली क्षेत्र में हुई मूसलाधार बारिश से क्षेत्र में बड़ी संख्या में आवासीय भवनों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को नुकसान हुआ था। जिसके बाद से सरकार की ओर से आपदा प्रभावितों के जीवन का सामान्य करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इस क्रम बुधवार को ब्लॉक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में थराली विधायक भूपाल राम टम्टा ने 80 आपदा प्रभावित व्यवसायियों को आजीविका संवर्द्धन हेतु 52 लाख 95 हजार की धनराशि के चैक वितरित किए गए। साथ ही तहसील प्रशासन की ओर से 9 आपदा प्रभावितों को 3 लाख 96 हजार की मुख्यमंत्री राहत कोष की मुआवजा धनराशि के चैक उपलब्ध कराए गए।

इस मौके डीपीएम ग्रामोत्थान शशिकांत यादव, सहायक प्रबंधक राजबर सिंह बिष्ट, सहकारिता अध्यक्ष पूजा पुरोहित, इंदू देवी, बीना देवी, सहायक खण्ड विकास अधिकारी मनोज कुमार, ब्लॉक मिशन प्रबंधक गंभीर नेगी, विपिन मिश्र, देवी जोशी, विकास जोशी, आलिम, साहिब शाह, हीरा देवी, मीनाक्षी देवी आदि मौजूद रहे।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *