मत्रोंउच्चारण एवं धार्मिक अनुष्ठान के साथ शुभ मुहुर्त प्रातः 6 – 15 पर राज राजेश्वरी चंडिका देवी मंदिर सिमली के कपाट श्रृद्धालुओं के लिए खोल दिऐ गये है।

खबर शेयर करें

Chamoli 

विधि-विधान पूर्वक शुभ मुहूर्त प्रातः 6 – 15 पर खोले गये सिमली चंडिका देवी के कपाट

मत्रोंउच्चारण एवं धार्मिक अनुष्ठान के साथ शुभ मुहुर्त प्रातः 6 – 15 पर राज राजेश्वरी चंडिका देवी मंदिर सिमली के कपाट श्रृद्धालुओं के लिए खोल दिऐ गये है।

मंदिर के पुजारी कृष्णा गैरोला व प्रदीप गैरोला ने बताया कि मकर सक्रांन्ती को चंडिका मंदिर के कपाट बंद होने तथा माघ माह की 16 गते कपाट खुलने की परम्परा है। जिसका निर्वहन आज आज भी आस्था व श्रृद्धा से किया जा रहा है। गुरुवार को सिमली गांव के मालगुजार बिरेन्द्र लडोला के हाथों से कपाट खुलने की पूजा अर्चना की गयी है।

मंदिर के कपाट खुलने के पश्चात मंदिर परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रमो का शुभारम्भ प्रदेश मंत्री भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया सदस्य सतीश लखेड़ा ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में किया। उन्होंने कहा कि धार्मिक अनुष्ठान में सांस्कृतिक कार्क्रमों की प्रस्तुति आस्था, श्रृद्धा और भक्तिभावना को बनाये रखता है।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्कूली छात्रों, महिला मंगल दल, युवक मंगल दलों के जागरों, लोकगीतों भजनों, चौपुलों की प्रस्तुतियों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। सुन्दर गांव की महिलाओं की कन रंगत आयूं च मां तेरा मंदिर के भजन पर सारे भक्त, भक्तिमय हो कर झूम उठे।

मंदिर समिती के अध्यक्ष हेंमन्त टकोला, मलक सिंह नेगी, इन्द्र सिंह नेगी, बलबीर सिह लडोला, खुशाल सिंह, देवेंद्र सिंह रावत ने दूर दूर से आये देवी भक्तों भक्तो को माता की चुनरी प्रसाद के रूप में भेंट की गई।

देवेनद्र सिंह नेगी के संचालन मे हुऐ धार्मिक सास्कृतिक कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य टीका प्रसाद मैखुरी, भाजपा जिला महामंत्री अरुण मैठाणी, ज्योती कैलखुरा, बिक्रम सिंह मिंगवाल, सोबन सिंह सहित क्षेत्र के ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य आदि मौजूद रहे।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *