मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
चमोली
विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस के अवसर पर जनपद के राजकीय इंटर कॉलेज ग्वाड़ देवलधार में स्वास्थ्य विभाग जनपद चमोली द्वारा महिलाओं एवं किशोरियों को मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूक करने हेतु जागरूक ता कार्य क्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य मासिक धर्म से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करना तथा स्वच्छ एवं सुरक्षित उपायों के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के जिला काउंसलर रेखा नेगी ने स्कूली छात्राओं को जानकारी देते हुए बताया कि मासिक धर्म महिलाओं की एक सामान्य जैविक प्रक्रिया है, जिसके दौरान स्वच्छता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ सैनिटरी नैपकिन का उपयोग, समय-समय पर नैपकिन बदलना तथा साफ-सफाई रखने से संक्रमण एवं अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से बचा जा सकता है।

जनपद के सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरो,स्वास्थ्य संस्थानों में किशोरियों एवं महिलाओं को मासिक धर्म स्वच्छता संबंधी जानकारी दी गई। साथ ही निशुल्क सैनिटरी नैपकिन का वितरण भी किया गया। स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा किशोरियों को पोषण, एनीमिया से बचाव एवं व्यक्तिगत स्वच्छता के विषय में भी जागरूक किया गया।

इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के मुख्य चिकित्साअधिकारी डॉक्टर अभिषेक गुप्ता ने आशा कार्यकर्त्रियों, एएनएम, विभाग द्वारा आमजन से अपील की गई कि मासिक धर्म को लेकर किसी प्रकार की झिझक या भ्रांति न रखें तथा स्वच्छता अपनाकर स्वस्थ जीवन की ओर कदम बढ़ाएं।