गौचर / चमोली
*आयुर्वेदिक चिकित्सालय सूगी तथा आयुष्मान आरोग्य मंदिर बमोथ ने लगाया निशुल्क स्वास्थ्य शिविर*
विकासखंड पोखरी के तहत राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय सूगी तथा आयुष्मान आरोग्य मंदिर बमोथ के द्वारा न्याय पंचायत केन्द्र मुख्यालय बमोथ के पंचायत भवन में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न बिमारियों से ग्रसित 36 लोगों ने अपने स्वास्थ्य का परिक्षण करवाया और निःशुल्क दवाइयां प्राप्त की।
आयुर्वेदिक चिकित्सालय सूगी की चिकित्साधिकारी डॉ हेमू रावत और आयुष्मान आरोग्य मंदिर बमोथ की सीएचओ दिक्षा भंडारी ने कहा कि इस एक दिवसीय शिविर में अधिकतम रोगी उच्च रक्तचाप, मधुमेह, त्वचा संवंधी विकार, ज्वर बुखार और पेट की समस्या से ग्रस्त थे। जिन्हें डॉ हेमू रावत और सीएचओ दीक्षा भंडारी द्वारा उच्चित चिकित्सकीय परामर्श के साथ संवंधित व्याधियों में खान पान का परहेज बताया गया। तथा उच्चित औषधियां दी गई। ग्रामीणों को गांव में स्वच्छता बनाऐ रखने और गन्दा जल इकठ्ठा न होने की सलाह दी गई। योग प्रशिक्षक प्रशिक्षिका रेखा लखेड़ा ने विभिन्न प्रकार के योगा की जानकारी दी गई।
शिविर में फार्मेसी अधिकारी लक्ष्मी, स्वास्थ्य सहायक मुकेश थपलियाल, आंगनबाड़ी कार्यकर्ती दीपा बहुगुणा, आशा कार्यकत्री सरोजनी देवी के अलावा पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रदीप लखेड़ा, पूर्व प्रधान प्रधान सैनानी प्रसाद चमोला, ललिता प्रसाद लखेड़ा व सुनीता देवी, शान्ता देवी, उमा देवी, पारेश्वरी देवी, देवेश्वरी देवी सहित कई महिलाओं ने प्रतिभाग किया।