आयुष विभाग की रक्षा बंधन पर अनूठी पहल*

खबर शेयर करें

गौचर / चमोली।

*आयुष विभाग की रक्षा बंधन पर अनूठी पहल*
आयुष विभाग उत्तराखंड के सौजन्य से जनपद चमोली में आयुष्मान आरोग्य मंदिर चमोला द्वारा रक्षाबंधन के पावन पर्व पर चमोला ग्राम विकास खंड कर्णप्रयाग की महिलाओं एवं ग्राम वासियों को बीज युक्त राखी का वितरण किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य यह संदेश प्रसारित करना था कि हम अपने व्रत त्योहारों को मनाने के साथ साथ हमारे पर्यावरण एवं प्रकृति का संरक्षण , उसका रख रखाव आदि में भी अपना व्यक्तिगत सहयोग बना रहे।
इसी के चलते आयुष विभाग के सौजन्य से 30 ऐसी राखी सूत्र का वितरण किया गया जिसमें विभिन्न फलों और औषधियों के बीज संलग्न हैं। जैसे मुख्य रूप से तुलसी, अजवाइन, मेथी, अश्वगंधा , निर्गुंडी आदि औषधि पौधों के बीज भी राखी के साथ संलग्न किऐ गये है। डॉक्टर हिमांशु डिमरी ने बताया कि राखी पहनने के साथ साथ बीज रोपने से भी प्रकृति संरक्षण एवं वृक्षारोपण का संदेश समाज में प्रसारित होगा।
कार्यक्रम में वैद्य हिमांशु डिमरी, फार्मेसी अधिकारी संजोग कुमार, समाजसेवी श्री समीर मिश्रा, श्री पवन चमोली, बिजया देवी , कृष्णा देवी, आशा देवी , रेखा देवी ,सृष्टि आदि उपस्थित रहे। उपस्थित सभी लोगों को रक्षा बंधन पर्व की शुभकामनाएं प्रेषित की गई।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *