7 सूत्रीय मांगों को लेकर आयुष चिकित्सकों का आन्दोलन हुआ तेज, 13 जून को होगा पूर्ण कार्यबहिष्कार

खबर शेयर करें

Chamoli 
7 सूत्रीय मांगों को लेकर आयुष चिकित्सकों का आन्दोलन हुआ तेज, 13 जून को होगा पूर्ण कार्यबहिष्कार


7 सूत्रीय मांगों को लेकर आयुष चिकित्सकों का आंदोलन अब तेज होता जा रहा है। जनपदीय आयुष चिकित्सक संघ के मीडिया प्रभारी डाक्टर मनीष खंडूड़ी ने कहा कि 13 जून को आयुष चिकित्सक जनपद में पूर्ण रूप से कार्यबहिष्कार पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि 12 जून को चिकित्सकों ने आधे दिन कार्य करने के बाद आधे दिन कार्य करने का बहिष्कार किया।
राजकीय आयुर्वेदिक एवं चिकित्सा सेवा संघ उत्तराखंड के आह्वान पर चिकित्सा अधिकारियों की लंबित 07 सूत्रीय मांगों के समर्थन में चल रहा चरणबद्ध आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है।
इसी क्रम में आज दिनांक 12 जून 2026 को जनपद चमोली के आयुष चिकित्साधिकारियों द्वारा आधे दिवस कार्य बहिष्कार करते हुऐ शासन एवं विभाग के प्रति अपना विरोध दर्ज कराया गया। चिकित्सकों ने स्पष्ट किया कि लंबे समय से लंबित मांगों की लगातार अनदेखी के कारण पूरे आयुष संवर्ग में भारी आक्रोश व्याप्त है।

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, चमोली ने बताया कि आंदोलन के अगले चरण में दिनांक 13 जून 2026 को पूर्ण कार्य बहिष्कार किया जाएगा। इसके उपरांत प्रांतीय संघ के आहवान पर 15 जून 2026 से निदेशक, आयुर्वेदिक एवं यूनानी सेवाएं, उत्तराखंड, देहरादून परिसर में प्रस्तावित विरोध सम्मेलन / हड़ताल में जनपद चमोली के चिकित्साधिकारी भी
सक्रिय प्रतिभाग करेंगे।
संघ के मीडिया प्रभारी डॉक्टर मनीष खंडूरी ने बताया कि यदि शीघ्र मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन एवं विभाग की होगी ।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *