गौचर में आयोजित राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट में बसंतपुर की टीम विजेता रही

खबर शेयर करें

Chamoli 

गौचर में आयोजित राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट में बसंतपुर की टीम विजेता रही

गौचर के ऐतिहासिक खेल मैदान में कालिंका क्रिकेट कमेटी गौचर ने अध्यक्ष अनिल नेगी के नेतृत्व में आयोजित राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में बसंतपुर की टीम को विजेता का खिताब हासिल हुआ , जबकि उप विजेता में श्रीनगर गढ़वाल की टीम रही। मुख्य अतिथि रवि निराला , विधायक अनिल नौटियाल, कमेटी के अध्यक्ष अनिल नेगी आदि ने विजेता टीम को 1, 25000 रूपए नगद तथा आकर्षक ट्रॉफी तथा उप विजेता टीम को 75,000 की नकद राशि व आकर्षक ट्रॉफी भेंट कर सम्मानित किया गया।


बसंतपुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुऐ 20 ओवरों में 134 रन बनाये। लक्ष्य का पिछा करते हुऐ श्रीनगर ऐलेवन की टीम 18 वें ओवर में आल आउट हो गई। और 13 रनों से मैच हार गई। राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट के इस आयोजन में 50 से अधिक टीमों ने भाग लिया।

इस अवसर पर विधायक अनिल नौटियाल, राजकीय पालीटेक्निक के प्राचार्य राजकुमार, 66 आरसीसी के कमान अधिकारी मनोज कुमार,
क्रिकेट कमेटी के अध्यक्ष अनिल नेगी, नवीन टाकुली, विपुल रावत, दिनेश बिष्ट, नीतेश चौधरी, राजेन्द्र लाल, महावीर रावत, ईश्वर नेगी अम्पायर के रूप में सूरज धरियाल, आशीष नेगी, स्कोर कैलाश नेगी, मोहित सती, रजत भंडारी, नवीन रावत, कैलाश केडियाल, भगवती प्रसाद खंडूड़ी, कमेटी के पदाधिकारी व सदस्य तथा भारी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *