पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत पर कर्णप्रयाग में जश्न, कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर बांटी मिठाई

खबर शेयर करें

Chamoli 

पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत पर कर्णप्रयाग में जश्न, कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर बांटी मिठाई

पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत पर चमोली जनपद के कर्णप्रयाग में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मुख्य बाजार में जमकर जश्न मनाया और आतिशबाजी कर मिठाईयां बांटकर खुशी मनाई तथा पूरे बाजार में भारत माता की जय और भाजपा जिन्दाबाद के नारों से माहौल गूंज उठा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल की जनता का अभार जताते हुऐ कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों, विकास कार्यों और जनता के विश्वास की जीत है।


इस मौके पर जिला पंचायत चमोली के उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह खत्री ने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने भ्रष्टाचार, हिंसा और तुष्टिकरण की राजनीति को नकारते हुऐ विकास और राष्ट्रवाद की राजनीति पर भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की यह जीत पूरे देश में सकारात्मक संदेश देने वाली है। नगरपालिका कर्णप्रयाग के अध्यक्ष गणेश शाह ने भाजपा की नीतियों पर जनता का भरोसा लगातार बढ़ रहा है। पश्चिम बंगाल में मिली यह सफलता देशभर में पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए उत्साह बढ़ाने वाली है। भाजपा जिला महामंत्री अरूण मैठाणी ने कहा कि यह जीत आम जनता, युवाओं और महिलाओं के विश्वास की जीत है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता हर बूथ तक पहुंचकर जनता के बीच काम कर रहे हैं और उसी का परिणाम अब लगातार देखने को मिल रहा है। कर्णप्रयाग बाजार में देर शाम तक भाजपा कार्यकर्ताओं का जश्न जारी रहा और कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई।
इस अवसर पर भाजपा कर्णप्रयाग मंडल अध्यक्ष बृजेश बिष्ट, महामंत्री चेतन मनोड़ी, जिला उपाध्यक्ष सुभाष चमोला, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विक्रम मिंगवाल, राकेश खंडूड़ी, हरीश सती, विनय पुरोहित, सुरेन्द्र पंवार, कर्णप्रयाग भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष मधु रावत, कान्ता रावत,सरोज हटवाल, अनीता गुसाईं, विमला देवी आदि मौजूद रहे।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *