ग्राम प्रधान बमोथ रूचि देवी ठाकुर ने दिया जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को वाटर कूलर मशीन, बच्चे हुऐ खुश

खबर शेयर करें

चमोली 
ग्राम प्रधान बमोथ रूचि देवी ठाकुर ने दिया जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को वाटर कूलर मशीन, बच्चे हुऐ खुश


विकासखण्ड पोखरी के तहत संचालित शासकीय सहायता प्राप्त जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बमोथ में ग्राम प्रधान रूचि देवी ठाकुर द्वारा विद्यालय को वाटर कूलर मशीन भेंट की गई। जिससे छात्र छात्राऐं सहित विद्यालय स्टाफ ने खुशी जताई है।
ग्राम प्रधान रूचि देवी ठाकुर द्वारा दी गई वाटर कूलर मशीन को उनके प्रतिनिधि प्रीतम सिंह ठाकुर द्वारा विद्यालय में स्थापित की गई है। प्रधान के प्रतिनिधि प्रीतम सिंह ठाकुर के प्रयासों की विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश प्रसाद ममगाईं द्वारा सराहना करते हुऐ प्रधान जी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया है।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *