19 अप्रैल से शुरू होगी चारधाम यात्रा, 10 लाख श्रद्धालुओं ने कराया रजिस्ट्रेशन: सीएम धामी

खबर शेयर करें

19 अप्रैल से शुरू होगी चारधाम यात्रा, 10 लाख श्रद्धालुओं ने कराया रजिस्ट्रेशन: सीएम धामी

देहरादून:

चारधाम यात्रा इस वर्ष 19 अप्रैल से गंगोत्री धाम और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ शुरू होगी। यात्रा को लेकर राज्य सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं, ताकि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि अब तक लगभग 10 लाख श्रद्धालु यात्रा के लिए पंजीकरण करा चुके हैं। सरकार का लक्ष्य है कि हर यात्री को सुरक्षित और सुगम दर्शन कराए जाएं।
उन्होंने कहा कि यात्रा को व्यवस्थित बनाने के लिए सड़कों के सुदृढ़ीकरण, आधारभूत ढांचे के विकास, परिवहन, सुरक्षा और दर्शन व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि यात्रा मार्गों पर पेयजल, शौचालय, स्वास्थ्य सेवाएं और ट्रैफिक प्रबंधन जैसी सभी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं।
सीएम धामी ने बताया कि उत्तराखंड के लिए चारधाम यात्रा एक बड़ा अवसर होती है, जिसमें राज्य के लोग श्रद्धालुओं का स्वागत करते हैं। पिछले वर्ष प्राकृतिक आपदा के कारण यात्रा करीब डेढ़ महीने बाधित रही थी, फिर भी 51 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए थे।
इस बार सरकार का प्रयास है कि भौगोलिक चुनौतियों के बावजूद यात्रा पूरी तरह सुरक्षित और सुचारू रहे। साथ ही, प्रशासन समय-समय पर श्रद्धालुओं को जरूरी सूचनाएं और दिशा-निर्देश जारी करता रहेगा।
उन्होंने यह भी बताया कि गढ़वाल मंडल विकास निगम के गेस्ट हाउसों में श्रद्धालुओं द्वारा 5 करोड़ रुपये से अधिक की अग्रिम बुकिंग की जा चुकी है। यात्रा शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री स्वयं तैयारियों की समीक्षा बैठक करेंगे और संभवतः दर्शन के लिए भी जाएंगे।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *