हरिद्वार में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 50 हजार की रिश्वत लेते सुपरवाइजर रंगे हाथ गिरफ्तार

खबर शेयर करें

हरिद्वार में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 50 हजार की रिश्वत लेते सुपरवाइजर रंगे हाथ गिरफ्तार

रोशनाबाद विकास भवन में मचा हड़कंप, प्रमोशन दिलाने के नाम पर मांगी गई थी रिश्वत

हरिद्वार।

हरिद्वार से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत विजिलेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। रोशनाबाद स्थित विकास भवन में उस समय हड़कंप मच गया जब विजिलेंस टीम ने अचानक छापा मारकर जांच शुरू कर दी।
सूत्रों के अनुसार, रुड़की के बाल विकास विभाग में तैनात सुपरवाइजर राखी सैनी को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी पर आरोप है कि उसने एक कर्मचारी से प्रमोशन दिलाने के नाम पर रिश्वत की मांग की थी।
शिकायत मिलने के बाद देहरादून सतर्कता सेक्टर की ट्रैप टीम ने योजना बनाकर बुधवार को यह कार्रवाई की। गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस टीम रोशनाबाद पहुंची, जहां संबंधित दस्तावेजों की जांच और अधिकारियों से पूछताछ की जा रही है।
कार्रवाई के दौरान विजिलेंस अधिकारियों ने मीडिया से दूरी बनाए रखी और पूरे ऑपरेशन को गोपनीय तरीके से अंजाम दिया।
उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के बीच इस कार्रवाई से विभाग में खलबली मच गई है। मामले में आगे की जांच जारी है और अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *