कर्णप्रयाग में थाना दिवस पर टैक्सी यूनियन, होटल एसोसिएशन व व्यापार संघ के साथ समन्वय बैठक आयोजित

खबर शेयर करें

Chamoli 

कर्णप्रयाग में थाना दिवस पर टैक्सी यूनियन, होटल एसोसिएशन व व्यापार संघ के साथ समन्वय बैठक आयोजित


चारधाम यात्रा को लेकर कर्णप्रयाग में थाना दिवस पर टैक्सी यूनियन, होटल एसोसिएशन व व्यापार संघ के साथ समन्वय बैठक आयोजित की गयी। जिसमें प्रभारी निरीक्षक कर्णप्रयाग राकेश भट्ट द्वारा चौकी बाजार में थाना दिवस का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर आगामी चारधाम यात्रा-2026 के सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन को लेकर टैक्सी यूनियन, होटल एसोसिएशन एवं व्यापार संघ के पदाधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक के दौरान यात्रा के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने, सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने एवं कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रखने के संबंध में महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया।
प्रभारी निरीक्षक द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए कि यात्रियों से किसी भी प्रकार का अनावश्यक किराया न लिया जाए तथा सभी वाहन निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े किए जाएं। होटल संचालकों को निर्देशित किया गया कि वे अपने प्रतिष्ठानों में रेट लिस्ट अनिवार्य रूप से चस्पा करें, सीसीटीवी कैमरे कार्यशील स्थिति में रखें एवं सभी कर्मचारियों का सत्यापन सुनिश्चित करें। इसके अतिरिक्त व्यापारियों को अपनी दुकानों के बाहर अतिक्रमण न करने, मार्ग को बाधित न करने तथा साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए गए। होटल एवं अन्य प्रतिष्ठानों में आगंतुक रजिस्टर का नियमित मेंटेन करने हेतु भी निर्देशित किया गया।
थाना दिवस के दौरान सभी से समन्वय बनाते हुए यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया कि चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।
इस दौरान व्यापार संघ अध्यक्ष विरेन्द्र मिंगवाल व सभी पदाधिकारियों द्वारा पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया गया।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *