ब्लाक कमाण्डरों की उपस्थिति में हुआ पीआरडी जवानों की जिला कार्यकारिणी का गठन

खबर शेयर करें

चमोली 
ब्लाक कमाण्डरों की उपस्थिति में हुआ पीआरडी जवानों की जिला कार्यकारिणी का गठन

जनपद चमोली में पीआरडी जवानों के ब्लाक कमाण्डरों की मौजूदगी में संगठन की नयी जिला कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया।
पीआरडी की चमोली जिला कार्यकारिणी के हुऐ इस नयी कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद पर ब्लाक कमाण्डर नन्दा नगर को अध्यक्ष चुना गया। उपाध्यक्ष पद पर कर्णप्रयाग ब्लाक की श्रीमती सरिता राय, सचिव पद पर दशोली की सुनीता सती, सहसचिव पद पर पोखरी से विनोद लाल, कोषाध्यक्ष पद पर देवाल ब्लाक से गोविन्द आर्य, संगठन मंत्री के पद पर दशोली से जितेन्द्र सिंह, मीडिया प्रभारी के लिए दशोली से पंकज नेगी को सर्वसम्मति से चयनित किया गया।
इसके अलावा सक्रिय सदस्य के रूप में नन्दानगर से देवेन्द्र सिंह, दशोली से मदन खुराना, जोशीमठ से संगीता कपरूवाण, जोशीमठ से सीमा गोस्वामी, दशोली से गुड्डी रावत, सुन्दर गडिया, राकेश गडिया, गोपाल, अमर राम आदि चयनित किये गये। अध्यक्ष करण सिंह ने कहा कि प्रत्येक विकासखण्ड में भी विकासखंड स्तरीय कार्यकारिणी का गठन किया जायेगा। जिसकी सूचना शीघ्र ही दे दी जाएगी।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *