जिलाधिकारी ने जिला स्तरीय हिमोत्थान परियोजना समिति की समीक्षा बैठक ली

खबर शेयर करें

चमोली 

जिलाधिकारी ने जिला स्तरीय हिमोत्थान परियोजना समिति की समीक्षा बैठक ली

जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला सभागार गोपेश्वर में जिला स्तरीय हिमोत्थान परियोजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने कृषि, उद्यान, पर्यटन, रीप, डेयरी विकास एवं अन्य संबंधित विभागीय अधिकारियों को हिमोत्थान सोसाइटी के साथ समन्वय स्थापित करते हुए, स्थानीय जनता को रोजगार प्रदान करने, आमदनी में वृद्धि करने व जीवन स्तर को सुधारने में सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिये।

हिमोत्थान सोसाइटी चमोली के टीम लीडर डा0 आर एस कोश्यारी ने जिलाधिकारी को जानकारी देते हुए बताया कि हिमोत्थान सोसाइटी टाटा ट्रस्ट की एक पहल के रूप में वर्ष 2007 से उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश एवं लद्दाख में प्रारम्भ किया गया था। यह सोसाइटी विशेषकर ग्रामीण विकास के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि सोसाइटी का उद्देश्य हिमालयी क्षेत्र की जनता के जीवन स्तर को बेहतर बनाना और आजीविका के स्थायी साधन विकसित करना व स्थानीय जनता को अलग-2 क्षेत्रों में कौशल विकास का प्रशिक्षण प्रदान करवाना है।

हिमोत्थान सोसाइटी जनपद के थराली, देवाल, कर्णप्रयाग,दशोली एवं जोशीमठ विकासखंड के 218 गॉव में कार्य कर रही है। जो पशुपालन, मोन पालन, कृषि, पर्यटन, और जल संरक्षण के माध्यम से स्थानीय जनता को अतिरिक्त आमदनी के स्रोत के रूप में सहायक सिद्ध हो रही है।

इस दौरान बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 अभिषेक त्रिपाठी, परियोजना निदेशक आनंद सिंह, मुख्य कृषि अधिकारी, जयप्रकाश तिवारी, हिमोत्थान संस्था से शशिभूषण उनियाल, दीक्षा पुण्डीर एवं अन्य विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

 


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *