जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण खत्री ने बमोथ गांव में ग्रामीणों की समस्याऐ सुनी और उनके निराकरण हेतु अपनी मंजूरी प्रदान की

खबर शेयर करें

जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण खत्री ने बमोथ गांव में ग्रामीणों की समस्याऐ सुनी और उनके निराकरण हेतु अपनी मंजूरी प्रदान की

चमोली 
विकासखंड पोखरी के गंगनानी क्षेत्र के गांवों का भ्रमण करते हुऐ जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह खत्री ने रानो, बमोथ व नाग काण्डा, तोली गेलुंग आदि में ग्रामीणों की समस्याऐं सुनते हुऐ उनके निराकरण किऐ जाने का आश्वासन दिया गया।
ग्राम पंचायत बमोथ के पंचायत भवन में ग्रामीणों के साथ मिलन गोष्ठी में जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह खत्री ने बुजुर्गो तथा महिलाओं का हाल चाल पूछा और कहा कि किसी को कोई भी समस्या है तो उसका निवारण करने का भरसक प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर ग्रामीणों ने उनके समक्ष नाली निर्माण, मार्ग निर्माण, मरम्मत तथा रास्तों पर टाइल्स लगाने के अलावा गांव के चार तोकों में महिला मंगल दलों को शादी विवाह हेतु टेन्ट सामग्री उपलब्ध कराऐ जाने बाबत प्रस्ताव रखे गये।
उपाध्यक्ष खत्री जी ने ग्रामीणों की समस्याऐं सुनते हुऐ उनके द्वारा ग्राम विकास के संवंध में रखे गये सभी प्रस्तावों को अपनी मंजूरी दी गई तथा वर्तमान समय में अपने द्वारा स्वीकृत किए गये निर्माण कार्यों पर ग्रामीणों से चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि गांव के लगभग सभी मुख्य रास्तों पर टाइल्स लगवाया जायेगा ताकि आने जाने में किसी तरह की समस्याऐं न हो। ग्रामीणों ने उनके द्वारा स्वीकृत विकास कार्यों पर खुशी जताते हुऐ उनके प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है। इस अवसर पर महिला मंगल दल अध्यक्ष दीपा नेगी सहित भारी संख्या में महिलाएं तथा प्रधान के प्रतिनिधि प्रीतम ठाकुर, चक्रधर प्रसाद चमोला, बृजमोहन भट्ट,पूर्व प्रधान ललिता प्रसाद लखेड़ा, चंडी प्रसाद पन्त, राजेश्वर प्रसाद सिलोड़ा आदि मौजूद रहे।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *