डीएम सविन बंसल का जन दर्शन फरियादियों के लिए बना संकटमोचक एक ही छत के नीचे 300 शिकायतों का समाधान

खबर शेयर करें

डीएम सविन बंसल का जन दर्शन फरियादियों के लिए बना संकटमोचक एक ही छत के नीचे 300 शिकायतों का समाधान

देहरादून
सोमवार को कलेक्ट्रेट का ऋषिपर्णा सभागार एक बार फिर आमजन की उम्मीदों का केंद्र बना। जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में आयोजित ‘जन दर्शन’ कार्यक्रम में 300 से अधिक मामले पहुंचे, जिनमें डीएम ने न केवल फरियाद सुनी, बल्कि मौके पर ही अधिकारियों को सख्त लहजे में समाधान के निर्देश दिए।

मार्मिक मामला: घर से निकाले गए बुजुर्ग को मिला सहारा
शिवपुरी प्रेमनगर निवासी एक बुजुर्ग पिता ने जब अपने ही बेटे-बहू द्वारा घर से निकालने और धमकी देने की दास्तां सुनाई, तो डीएम भावुक हो उठा। उन्होंने तुरंत भरण-पोषण अधिनियम के तहत वाद दर्ज करने और त्वरित कानूनी कार्रवाई के निर्देश जारी किए।

महिलाओं और विधवाओं की मदद को बढ़ाया हाथ

कुर्की का डर हुआ दूर: मशीन खरीदी के ऋण पर सब्सिडी न मिलने और कुर्की का नोटिस मिलने से परेशान महिला की शिकायत पर डीएम ने तत्काल जांच के आदेश दिए।

ई-रिक्शा ऋण से राहत: पति के निधन के बाद ऋण चुकाने में असमर्थ विधवा सुमन पाल की मदद के लिए रायफल क्लब से सहायता राशि स्वीकृत की गई।

राशन कार्ड का समाधान: तलाकशुदा ममता रानी, जिनके पास घर के कागजात नहीं थे, उनकी पुकार पर डीएम ने जिला पूर्ति अधिकारी (DSO) से 2 दिन में रिपोर्ट मांगी हैं।

स्कूलों की मनमानी और अतिक्रमण पर सख्ती

स्कूल के खिलाफ जांच: बच्चों का उत्पीड़न करने, एकमुश्त फीस मांगने और टीसी न देने के आरोप में सैमसै पब्लिक स्कूल के खिलाफ मुख्य शिक्षा अधिकारी को तत्काल जांच के निर्देश दिए गए।

किसानों को राहत: फतेहपुर ग्रांट में सिंचाई गूल पर अवैध कब्जे से परेशान किसानों के लिए डीएम ने सिंचाई विभाग से 23 मई तक कार्रवाई की रिपोर्ट तलब की है।

कूड़ा वाहन: लिस्ट्राबाद ग्रांट में घर-घर कूड़ा संग्रहण के लिए CSR मद से वाहन उपलब्ध कराने को कहा गया।

परिवहन सुविधा: दिलाराम बाजार से नालापानी चौक तक बंद पड़ी सिटी बस सेवा को दोबारा शुरू करने के लिए RTO से तत्काल रिपोर्ट मांगी गई।

मुआवजा: NH अधिग्रहण के मुआवजे संबंधी प्रकरणों पर एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *