पीएम श्री इण्टर कॉलेज ग्वालदम मे हर्षोल्लास के साथ मनाया प्रवेश उत्सव

खबर शेयर करें

पीएम श्री इण्टर कॉलेज ग्वालदम मे हर्षोल्लास के साथ मनाया प्रवेश उत्सव

थराली।

पीएम श्री इंटर कॉलेज ग्वालदम में नए शैक्षिक सत्र के अवसर पर प्रवेश उत्सव बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य पी. एस.चौहान ने द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया
इस अवसर पर विद्यालय में नवप्रवेशित विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों का माल्यार्पण एवं मिठाई खिलाकर स्वागत और अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य पी. एस.चौहान ने विद्यालय की शैक्षिक एवं सह-शैक्षिक उपलब्धियों की जानकारी दी तथा विद्यालय में संचालित विभिन्न गतिविधियों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कक्षा 6 में 16 कक्षा 7 में एक कक्षा आठ में एक और कक्षा 9में 32 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया,
उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की नियमित उपस्थिति और शिक्षा के प्रति सहयोग का आग्रह करते हुए कहा कि विद्यालय बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहता है। इस अवसर राजेंद्र रावत, सुरेंद्र सिंह रावत,आनंद सिंह नेगी,वी के राव, अजीत प्रताप,विक्रम दानू,सचिन सैनी, यशोदा, रेनू,हेमा,रितु, अंजलि, रामेश्वरी, आदि मौजूद रहे कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता मनोज जोशी ने किया।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *