थाईलैंड शॉपिंग फेस्ट के तीसरे दिन विदेशी व भारतीय उत्पादों की धूम

खबर शेयर करें

 

देहरादून

थाईलैंड शॉपिंग फेस्ट के तीसरे दिन विदेशी व भारतीय उत्पादों की धूम
राजधानी देहरादून के बन्नू स्कूल परिसर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय शॉपिंग फेस्टिवल के अंतर्गत चल रहे थाईलैंड शॉपिंग फेस्ट के तीसरे दिन मेले में भारी भीड़ देखने को मिली। शहरवासियों और पर्यटकों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर विदेशी और भारतीय उत्पादों की खरीदारी के साथ अंतरराष्ट्रीय संस्कृति का आनंद लिया।

फेस्टिवल में थाईलैंड सहित कई देशों के आकर्षक स्टॉल लगाए गए हैं, जहां विदेशी ज्वेलरी, सजावटी सामान, मलेशियन एंटी टार्निश ज्वेलरी और प्रसिद्ध दुबई चॉकलेट लोगों के बीच खास आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। इसके साथ ही सारा एक्सपोर्ट सहारनपुर का लकड़ी का फर्नीचर, राजस्थान का मार्बल और हस्तशिल्प उत्पाद भी लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं।
आयोजन में मौजूद मैनेजर अतीक ने बताया कि मेले का उद्देश्य लोगों को एक ही स्थान पर अंतरराष्ट्रीय और भारतीय हस्तशिल्प व उत्पादों का बेहतर अनुभव उपलब्ध कराना है। खरीदारी के साथ आगंतुकों को वैश्विक बाजार जैसा माहौल देखने को मिल रहा है।
आयोजन स्थल पर आगंतुकों के लिए बैठने, घूमने और खरीदारी की बेहतर व्यवस्थाएं की गई हैं, जिससे परिवारों, महिलाओं और युवाओं में खास उत्साह देखने को मिल रहा है।
अतिथियों ने कहा कि ऐसे अंतरराष्ट्रीय आयोजन पर्यटन और व्यापार को बढ़ावा देने के साथ-साथ विभिन्न देशों और राज्यों की संस्कृति, कला और उत्पादों को जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम बनते हैं। कार्यक्रम में अनुराग राणा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
आयोजकों के अनुसार आगामी दिनों में मेले में और अधिक भीड़ उमड़ने की संभावना है तथा शहरवासियों को नई अंतरराष्ट्रीय वस्तुओं और आकर्षक ऑफर्स का लाभ मिलता रहेगा।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *