नगरपालिका गौचर के पूर्व उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ व्यवसायी, आंनद सिंह बिष्ट नहीं रहे, भारी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि

खबर शेयर करें

Chamoli 

नगरपालिका गौचर के पूर्व उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ व्यवसायी, आंनद सिंह बिष्ट नहीं रहे, भारी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि

नगरपालिका क्षेत्र गौचर के व्यवहार कुशल, हंसमुख एवं प्रतिष्ठित व्यवसायी, व्यापार मंडल के वरिष्ठ मार्गदर्शक, पालिका परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष, सांसद प्रतिनिधि आनन्द सिंह बिष्ट का बीती रात आकस्मिक निधन होने पर नगरवासियों ने दुःख व्यक्त करते हुऐ उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। आनन्द सिंह बिष्ट की दो पुत्रियां दीप शिखा व गीतांजलि भी इस समय मौजूद रही।

58 वर्षीय आनन्द सिंह बिष्ट (बिष्ट इलेक्ट्रॉनिक एवं बिष्ट लाज) पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। जिनका इलाज देहरादून में हो रहा था। आज प्रातः निधन हो गया। निधन होने के बाद उन्हें पारिवारिक जन देहरादून से गौचर लाऐ और आज उनके पैतृक घाट भट्टनगर के पास अलकनंदा नदी तट पर उनके भाइयों और भतीजों द्वारा मुखाग्नि देकर दाह संस्कार किया गया। उनकी अंतिम शव यात्रा में क्षेत्रीय जनता सहित सामाजिक संगठनों, पालिका परिषद के कर्मचारियों, सभासदों सहित भारी संख्या में जनप्रतिनिधियों और व्यापारियों ने शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाते हुए उनकी पुण्य आत्मा को शांति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

‌ इस अवसर पर पूर्व पालिकाध्यक्ष मुकेश नेगी, व्यापार संघ अध्यक्ष राकेश लिंगवाल , विपुल रावत, नवीन टाकुली, गजेन्द्र नयाल, दिनेश बिष्ट, महादेव बहुगुणा, गम्भीर सिंह असवाल, राकेश शैली, जयकृत बिष्ट, मनोज नेगी, अनिल नेगी, अनूप नेगी, सुरेन्द्र नेगी भागवत सिंह भंडारी, राकेश चौहान, चैतन्य बिष्ट, विनोद कनवासी, विनीत रावत, राजीव चौहान, रोशन पुंडीर, मुकेश नेगी, सुनील लिंगवाल, कानून गो अरविंद कुमार, अजय किशोर भंडारी, भरत नेगी, सुरेन्द्र मल्ल आदि भारी संख्या में जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *