राम नवमी के पर्व पर गौचर व पोखरी क्षेत्र के मंदिरों में देवी भक्तों ने की पूजा और कन्याओ को कराया भोजन

खबर शेयर करें

चमोली 

राम नवमी के पर्व पर गौचर व पोखरी क्षेत्र के मंदिरों में देवी भक्तों ने की पूजा और कन्याओ को कराया भोजन

जनपद चमोली में देवी मंदिरों में देवी भक्तों ने रामनवमी के पर्व पर देवी भगवती व मां चंडिका देवी की पूजा अर्चना कर अपने – अपने क्षेत्रों में कन्याओं को भोजन करा कर दक्षिणा भेंट की गई। गौचर में भट्टनगर स्थित कालिंका देवी मंदिर में पूजा अर्चना, धारी नगर के रघुनाथ मंदिर में सम्पन्न हुऐ देवी पाठ के बाद भंडारे का आयोजन हुआ। इसके अलावा घर – गांवों में भी लोगों ने कन्याओ को भोजन करा कर प्रसाद के रूप में हरियाली बांटी गई।
पोखरी विकासखंड में स्थित दक्षिणकाली मंदिर वल्ली में नवमी के पर्व पर मां के जयकारो के साथ जल यात्रा निकाल कर मां भगवती का जलाभिषेक कर विद्धवान पंडितो द्वारा पूजा की गयी।यहां पर बासंती नवरात्रि के अवसर पर देवी के नौ स्वरूपो की पूजा के साथ-साथ देवी भागवत का आयोजन भी किया गया है।गुरुवार को यहां पर कन्याओ के द्वारा जल क्लश यात्रा निकाल कर मंदिर में मां भगवती का जलाभिषेक कर पूजा अर्चना कर भक्तो ने गांव की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए मनौतियां मांग कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर गांव की महिलाओ व पुरुषो ने बडचड़ कर भाग लिया। उसके बाद आचार्य प्रमोद चमोला ने नवम् सिद्धिदात्री की कथा के माध्यम से श्रोताओ ज्ञानार्जन करवाया। इस अवसर पर देवी भक्तो व कथा श्रवण करने वालो सैलाब उमड़ पड़ा। तथा कई महिलाओ पर देवी अवतरित भी हुई। गामीणों द्वारा भंडारे का आयोजन भी इन दिनो जारी रहा।
इस संपूर्ण कार्यक्रम में गांव के अमर सिंह रावत, बलजीत सिंह रावत, अमर सिंह राणा,दर्शन सिंह, जयपाल सिंह, रामचन्द्र सिंह, शिवराज सिंह, शिव सिंह, अब्बल सिंह रावत उमेद सिंह सहित संपूर्ण गांव की संपूर्ण महिला व पुरुष सहयोग में लगे है।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *