Chamoli
गौरव सैनिक संगठन के संस्थापक सदस्य एवं पूर्व ग्राम प्रधान दुवा राजेन्द्र कंडारी नहीं रहे
रानीगढ़ गौरव सैनिक संगठन के संस्थापक सदस्य एवं पूर्व ग्राम प्रधान दुवा के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है।
गौरव सैनिक संगठन रानीगढ़ के सदस्यों तथा क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों ने उनके निधन को अपूर्णीय क्षति बताते हुऐ गहरा दुःख व्यक्त किया है। गौरव सैनिक संगठन के अध्यक्ष स्वर्गीय राजेन्द्र सिंह कंडारी , सचिव ओमप्रकाश मिश्रा ने बताया कि रानीगढ़ गौरव सैनिक संगठन की स्थापना कर सैनिकों एवं सैनिक गौरव सैनिकों को एक मंच पर लाने में स्वर्गीय राजेंद्र सिंह कंडारी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। कहा कि वे हमेशा सैनिकों के हितों की आवाज बुलंद करते रहे और संगठन की मजबूती के लिये कार्य करते रहे।
रानीगढ़ गौरव सैनिक संगठन के सदस्यों ने कहा कि उनके निधन की खबर से संगठन के सभी सदस्य दुखी हैं। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि राजेन्द्र सिंह कंडारी जैसे वरिष्ठ सैनिक का जाना समाज और सैनिक समुदाय के लिये बहुत बड़ी क्षति है। वहीं दूसरी ओर ग्राम पंचायत दुवा सहित स्थानीय लोगों ने भी उनके निधन पर दुःख जताते हुऐ शोक संवेदना व्यक्त किया गया है।