दशहरा पर्व पर रामलीला को दिव्य एवं भव्य बनाने की तैयारियों में जुटी गौचर जन कल्याण लोक सेवा समिति

खबर शेयर करें

Chamoli 
दशहरा पर्व पर रामलीला को दिव्य एवं भव्य बनाने की तैयारियों में जुटी गौचर जन कल्याण लोक सेवा समिति

जन कल्याण लोक सेवा समिति गौचर ने दशहरे में होने वाली रामलीला मंचन को दिव्य एवं भव्य बनाने के लिऐ अभी से तैयारियां शुरू कर दी है।
बैठक की जानकारी देते हुऐ कहा गया है कि प्रतिभाशाली कलाकार चयन हेतु स्वयं में उच्च स्तरीय समिति के आठ सदस्यों सर्व श्री भरत सिंह नेगी, कुशाल सिंह नेगी, सतीश चन्द्र शैली, बीरेंद्र नेगी, शिवचरण बिष्ट, कल्पेश्वरी देवी, हरीश जोशी और अर्जुन नेगी को चयनित किया गया है। चयनित समिति से कहा गया है कि वह रामलीला मंचन तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिऐ अभी से महिला मंगल दलों, स्थानीय युवक, युवतियों और छात्र छात्राओं को विभिन्न पात्रों के ऑडिएंस 15 से 30 जून तक पूरा कर लिया जाए तथा इसके उपरांत जुलाई माह से नियमित रूप से रिहर्सल प्रारंभ कर दी जाय।
जन कल्याण लोक सेवा समिति के अध्यक्ष सुनील पंवार के अनुसार जिस दिन जिस पात्र का चयन होगा उसी से संवंधित प्रतिभागियों को आमंत्रित किया जायेगा। प्रतिभागियों को सभी तिथियों एवं आवश्यक सूचनाओं से समय – समय पर अवगत कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि स्थानीय कलाकारों की प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से विगत वर्ष से आयोजित जन कल्याण लोक सेवा समिति कामुधेनु रामलीला मंचन की ऑडियंस में किसी भी क्षेत्र, गांव अथवा नगर के इच्छुक एवं प्रतिभाशाली व्यक्ति प्रतिभाग कर सकता है


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *