एनटीपीसी द्वारा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर तपोवन में घोष सेट एवं म्युजिकल इन्स्टयूमेंट सामग्री वितरित की गई।

खबर शेयर करें

एनटीपीसी द्वारा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर तपोवन में घोष सेट एवं म्युजिकल इन्स्टयूमेंट सामग्री वितरित की गई।

जोशीमठ चमोली 

एनटीपीसी तपोवन के परियोजना प्रभावित ग्राम तपोवन में स्थित विद्यालय सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में अध्यनरत छात्र-छात्राओं के सांस्कृतिक गतिविधि को बढावा देने हेतु दिनांक 11.08.2026 को आर एण्ड आर-सामुदायिक विकास कार्यो के तहत् घोष सेट सेट एवं म्युजिकल इन्स्टयूमेंट सामग्री विद्यालय प्रबन्धन को प्रदत्त की गई। जिससे विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा राष्ट्रीय पर्व एवं अन्य गतिविधियों धूमधाम एवं उत्साह से मनाया जाय।
उक्त सामग्रियों हेतु पूर्व में प्रधानाचार्य सरस्वती शिशु विद्या मंदिर एवं ग्राम प्रधान तपोवन द्वारा अवगत कराया गया था कि विगत कई वर्षो से विद्यालय परिवार के पास घोष सामग्री का आभाव है।

घोष सेट की प्राप्ति के पश्चात् छात्र-छात्राओं एवं अध्यपकों ने प्रशन्नता व्यक्त की। इस अवसर पर एनटीपीसी&आर एण्ड आर विभाग के उपमहाप्रबन्धक श्री डी0एस0 गर्ब्याल, विद्यालय के प्रधानाचार्य, ग्राम प्रधान तपोवन श्रीमती पूनम पंत] अध्यनरत छात्र-छात्राएं एवं अध्यापकगण उपस्थित रहे।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *