देहरादून में लघु रोजगार मेले का आयोजन, 28 अभ्यर्थियों का अंतिम चयन

खबर शेयर करें

देहरादून में लघु रोजगार मेले का आयोजन, 28 अभ्यर्थियों का अंतिम चयन
देहरादून।

क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, देहरादून परिसर में 11 अगस्त 2026 को लघु रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में विभिन्न कंपनियों और नियोजकों ने प्रतिभाग कर युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए।
रोजगार मेले में कुल 14 कंपनियों/नियोजकों ने प्रतिभाग किया। साक्षात्कार के लिए 305 अभ्यर्थी उपस्थित हुए। साक्षात्कार प्रक्रिया के बाद विभिन्न कंपनियों द्वारा 88 अभ्यर्थियों को द्वितीय साक्षात्कार के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया।


कार्यालय की ओर से जारी विवरण के अनुसार, NIIT Ltd. में रीजनल मैनेजर, Axis Bank में सेल्स एग्जीक्यूटिव, ISON BPO में कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव, Parishram Resources Pvt. Ltd. में स्मार्ट मीटर इंस्टॉलर, IPCA Pvt. Ltd. में ट्रेनी, Hero Motors में असेंबली लाइन, Labournet Services India Pvt. Ltd. में अप्रेंटिस, TI Medicose Ltd. में अप्रेंटिस, Camp 108 में EMT, Utkarsh Small Finance में कलेक्शन ऑफिसर, PayTM में मार्केटिंग, Dixon Pvt. Ltd. में ऑपरेटर, Mochika Pvt. Ltd. में क्वालिटी तथा Bhatt Add View Solution Ltd. में मार्केटिंग जैसे पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया गया।


तालिका के अनुसार, अंतिम रूप से चयनित 28 अभ्यर्थियों में 21 पुरुष और 7 महिलाएं शामिल हैं। इनमें ISON BPO में 9, NIIT Ltd. में 4, Hero Motors में 1, Camp 108 में 1, PayTM में 5, Dixon Pvt. Ltd. में 6 और Bhatt Add View Solution Ltd. में 2 अभ्यर्थियों का अंतिम चयन दर्ज है।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *