सरकारी गल्ला विक्रेता संघ ने किया उत्तराखंड विक्रेता संघ के 30 हजार मानदेय प्रस्ताव का समर्थन

खबर शेयर करें

चमोली
सरकारी गल्ला विक्रेता संघ ने किया उत्तराखंड विक्रेता संघ के 30 हजार मानदेय प्रस्ताव का समर्थन

सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता संघ कर्णप्रयाग ने उत्तराखंड विक्रेता संघ द्वारा विक्रेताओं के मानदेय हेतु प्रस्तावित रू 30. 000 की धनराशि दिये जाने का ध्वनिमत से समर्थन किया गया है। इस अवसर पर कर्णप्रयाग तहसील स्थित ग्रेन डीलर सम्पूर्णानंद डिमरी के पिता के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।

जनपद चमोली के कर्णप्रयाग स्थित सरकारी सस्ता गल्ला डिपो में ब्लाक अध्यक्ष मदन मोहन भट्ट की अध्यक्षता में आयोजित विक्रेताओं की बैठक में भारी संख्या में मौजूद राशन डीलरों ने कहा कि उन्हें मिलने वाला मानदेय ना के समान है। उसे भी समय पर नहीं दिया जाता है। जिससे ग्रेन डिलर्स संघ में वर्षों से शासन के खिलाफ नाराजगी बनी हुई है।
उत्तराखंड सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता संघ द्वारा जो 30, 000 (त्रीस) रुपये मानदेय दिऐ जाने का प्रस्ताव पारित किया गया है, उसका सभी विक्रेताओं द्वारा ध्वनिमत से स्वागत करते हुऐ समर्थन किया गया है। बैठक में अध्यक्ष मदन मोहन भट्ट, जयकृत सिंह गुसाई, प्रेम सिंह नेगी, बिजेंद्र सिंह, पुष्कर सिंह, गोविंद सिंह, कुंवर सिंह गुसाई, दर्शन सिंह रावत, घनश्याम रावत, सुनील कंडवाल, उपेन्द्र सिंह, हरीश सिंह, लक्ष्मण सिंह, रविन्द्र डंगवाल सहित 83 विक्रेताओं ने प्रतिभाग किया।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *